हरगिला सारस
असम राज्य के एक चिड़ियाघर में हरगिला पक्षी के एक जोड़े की कृत्रिम प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक हैचिंग (अंडे सेना ) कराई यह पूरी प्रक्रिया असम राज्य चिड़ियाघर -सह वनस्पति उद्यान और आरण्यक ( एक वन्य जीव संरक्षण संगठन ) द्वारा आयोजित की गयी | हरगिला (ग्रेट एडजुटेंट स्टार्क ) ,सारस की एक लुप्तप्राय प्रजाति है यह विश्व में स्टार्क की बीस प्रजातियों की सबसे दुर्लभ प्रजातियों में से एक है इसका वैज्ञानिक नाम लेपटॉपटिलोस डूबियस है इनको IUCN की एनडेंजर्ड सूची में डाला गया है भारत में हरगिला सारस सहित रेजिडेंसियल स्टर्कों की 8 प्रजातियां पायी जाती है जिनमे से हरगिला सबसे अधिक संकटग्रस्त है किसी समय यह दक्षिण पूर्व एशिया में बहुतायत में पाया जाता था लेकिन अब यह भारत के असम और बिहार एवं कम्बोडिया के प्रेक टोल के कुछ स्थानों तक सीमित रह गया है इनके संकटग्रस्त होने के का कारण वृक्षों की अंधाधुन कटाई पर्यावास की कमी आद्रभूमियों का तेजी से घटना अवैध शिकार है ये ऊंचाई वाले वृक्षों पर प्रजनन करतें हैं घोसलें वाले पेड़ों की कटाई ...





